फिल्म में काम करने की तमन्ना रखती हैं काजल सिंह
जमशेदपुर : जमशेदपुर की उभरती कलाकार काजल सिंह को बंगाली सीरियल में मौका मिला है। काजल सिंह बंगाली सीरियल फुलकी में नजर आएंगी। काजल सिंह का शूट कोलकाता में हो चुका है। फुलकी जी बांग्ला चैनल का मशहूर सीरियल है।
काजल सिंह से हमने बात की। काजल ने टाटा अर्बन सर्विसेज की मॉडलिंग प्रतियोगिता, सुपरमॉडल ऑफ़ झारखंड और हाफ फाउंडेशन ट्रस्ट की मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इन दोनों प्रतियोगिताओं में वह विनर रही थीं। काजल सिंह ने बताया कि इस साल मार्च में टाटा अर्बन सर्विसेज ने एक फैशन शो का आयोजन किया था। इसी फैशन शो में उन्होंने हिस्सा लिया था और विनर बनी थीं।
अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट का अदा किया है रोल
इसी दौरान 5 दिसंबर को सीरियल के ऑडिशन के लिए उन्हें ऑफर मिला था। उन्होंने ऑडिशन दिया और वह सेलेक्ट हो गईं। इसके बाद फुलकी सीरियल में उन्होंने एक अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट का रोल अदा किया है। काजल ने बताया कि वैसे तो सीरियल बांग्ला भाषा में है लेकिन उन्हें पहली बार हिंदी डायलॉग बोलने का मौका मिला। इसे उसने बखूबी निभाया। पहली बार सीरियल में मौका मिलने से वह काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इस सीरियल के बाद उन्हें और ऑफर मिलने लगे हैं। उनकी तमन्ना है कि उन्हें किसी फिल्म में काम करने का मौका मिले। काजल सिंह फिल्म में अपना कॅरियर बनाना चाहती हैं। Kajal of Birsanagar Bengali serial Phulki
आडिशन के जरिए मिला यह सीरियल
काजल सिंह ने बताया कि उन्होंने फुलकी सीरियल के लिए अपनी तस्वीरें भेजी थीं। इस तस्वीर के जरिए उनका चयन हुआ। इसके बाद आडिशन दिया तो वह इस सीरियल के लिए चयनित कर ली गईं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई जगह फैशन शो भी किए हैं। मगर, माडल के तौर पर वह इसी साल इस फील्ड में उतरी हैं। काजल सिंह खुद को लकी मानती हैं कि उनका सीरियल में जल्दी चयन हो गया है।
बचपन से था एक्टिंग का शौक
वह इस फील्ड में अभी फ्रेशर हैं। काजल सिंह ने बताया कि उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। इसलिए, यह उनकी फील्ड है। काजल ने बताया कि उसे बचपन से ही ऐक्टिंग का शौक था। लेकिन, कभी चांस नहीं मिला था। इस बार चांस मिला तो उन्होंने इसे फौरन लपक लिया। काजल सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया है और खुद को प्रूफ करने की पूरी कोशिश की है।
पिता को रोल माडल मानती हैं काजल सिंह
काजल सिंह ने बताया कि उनकी अब तक की सफलता के पीछे उनके परिवार का पूरा हाथ है। उनके पति और बच्चे उन्हें पूरा सपोर्ट दे रहे हैं। काजल सिंह ने कहा कि उनके पिता उनके लिए रोल माडल हैं। उन्होंने जीवन में काफी मेहनत की है। उन्होंने अच्छी स्कूलिंग कराई, अच्छे से पढ़ाया लिखाया और जरूरतों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी कोशिश है कि वह अपने पिता का नाम रौशन करें। काजल सिंह ने जमशेदपुर पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की शुरुआत की थी। ग्रेजुएशन ग्रेजुएट कॉलेज से किया है। Kajal of Birsanagar Bengali serial Phulki