फ्रांस और ब्राजील समेत कई देशों के नृत्य पर झूमे लोग
जमशेदपुर : साकची के दयानंद पब्लिक स्कूल में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम केजी नाइट का आयोजन हुआ। केजी नाइट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
दयानंद पब्लिक स्कूल में कई कार्यक्रम होते रहते हैं। केजी नाइट उनमें से एक है। हर साल आयोजित होने वाले केजी नाइट के इस प्रोग्राम में कई विदेशी नृत्य पेश किए गए। इनमें जापान का पारंपरिक जापानी नृत्य और चाय समारोह कार्यक्रम देख लोगों ने अपने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। फ्रांस का सुंदर फ्रेंच नृत्य भी पेश किया गया। जीवंत मैक्सिकन टोपी नृत्य लोगों को काफी पसंद आया। उस के ऊर्जावान काउ ब्वाय नृत्य ने भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्पेन के जुनूनी फ्लेमैंको और अफ्रीका के मनोरम तमाशा में स्वाहिली परंपरा की झलक दिखी। ब्राजील का रंगीन सांबा और कार्निवल नृत्य भी लोगों की पसंद बना। इस कार्यक्रम में किंडर गार्टन के छात्रों को अपनी मनमोहक रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। कार्यक्रम की चीफ गेस्ट टाटा स्टील के स्पोर्ट्स इवेंट एंड ट्रेंनिंग सेंटर्स की विभूति अडेसरा थीं। उनकी मौजूदगी में छात्रों और अभिभावकों को प्रेरणा मिली। इसके अलावा स्कूल प्रबंधन के सदस्य आर्यन शर्मा और आर्य समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव तलवार भी थे। प्रोग्राम का मुख्य आकर्षण नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा प्रदर्शित कार्यक्रम ऊर्जा और उत्साह था। बच्चों ने आकर्षक फैशन शो भी पेश किया। इनमें नन्हे मुन्ने नौनिहालों ने देश की विभिन्न संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली पोशाक पहनी। कार्यक्रम के दौरान खूब तालियां बजीं। समापन विश यू ए मेरी क्रिसमस नृत्य के साथ हुआ। चीफ गेस्ट विभूति अडेसरा ने बच्चों को समझाया कि वह रचनात्मक और सांस्कृतिक जागरूकता के साथ आगे बढें। स्कूल प्रिंसिपल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
दयानंद पब्लिक स्कूल में केजी नाइट की रही धूम
केजी नाइट उनमें से एक है। हर साल आयोजित होने वाले केजी नाइट के इस प्रोग्राम में कई विदेशी नृत्य पेश किए गए। इनमें जापान का पारंपरिक जापानी नृत्य और चाय समारोह कार्यक्रम देख लोगों ने अपने दांतों तले उंगलियां दबा लीं।
Leave a comment